Showing posts with label ज्योतिष. Show all posts
Showing posts with label ज्योतिष. Show all posts

Sunday, October 3, 2010

जानिए क्या है चमत्कारी जड़ का जादू


क्या आप जानते हैं किसी ऐसी जड़ के बारे में जिसका असर जादुई है ये जड़ कई ऐसे चमत्कार कर सकती है जिसकी आप कल्पना तक नहीं कर सकते।यह ऐसी जड़ है जो जीवन की हर समस्या को जड़ से मिटा सकती हैं ऐसी शक्ति है इस जड़ में जो किसी साधारण व्यक्ति में भी जादुई आकर्षण पैदा कर सकती है। क्या आप जानते हैं किसी ऐसी जड़ के बारे में।हम बात कर रहे है एक ऐसी जड़ की जो मनुष्य के अंग के तरह दिखाई देती है। इसका आकार दो जुड़े हुए हाथों के समान है। इसे हथ्था जोड़ी कहा जाता है। वास्तव में यह एक दूर्लभ पौधे की जड़ है जो बिरवाह नाम के पौधे से प्राप्त होती है। यह पौधा मध्य प्रदेश के अमरकंटक क्षेत्र में पाया जाता है। यह एक चमत्कारी जड़ है जिसे आप सिर्फ अपने साथ रखने मात्र से अपने जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन महसूस करेंगे। इस जड़ को मां चामुण्डा का बहुत प्रिय माना जाता है क्योंकि यह मानव शरीर के एक अंग के समान दिखाई देती है। तंत्र शास्त्र के अनुसार इस जड़ की पूर्ण विधि-विधान के साथ पूजा करके इसे अपने साथ रखने से शत्रुओं पर विजय के साथ ही सभी तरह के बीमारियों व बुरी नजर से बचाती है। इस जड़ में यह अद्भुत क्षमता है, यह कि इसे जब सरसों के तेल में रखा जाता है और यह जड़ हजारों लीटर तेल पीकर उसी वजन की बनी रहती है। इसे सिन्दूर के साथ कपड़े में लपेटकर रखा जाता है। उसके बाद यह जड़ अपना चमत्कारिक असर दिखाना शुरु कर देते हैं।

2 मिनिट में जानें सफल होंगे या नहीं


क्या आपकी कोई समस्या, परेशानी, दिक्कत आपको सता रही है? या आप कोई कार्य करना चाहते हैं और उसमें सफलता को लेकर संशय है, या कोई एग्जाम देना है, और आप सोच रहे हैं उसमें सफलता मिलेगी या नहीं, ऐसे हर सवाल के लिए यहां एक यंत्र दिया जा रहा है, जिसकी मदद से आपको अपने कार्य की सफलता-असफलता की ओर इशारा मिलेगा
-प्रश्न करने की विधि
- अपनी समस्या या प्रश्न सोचकर अपने आराध्य देव का नाम लेकर आंख बंद करें और अपने कम्प्यूटर के माउस कर्शर के पॉइन्ट को यंत्र के ऊपर घुमाएं और कुछ देर बार माउस रोककर देखें कि कर्शर किस अंक पर है, उसी अंक का उत्तर आपके प्रश्न का उत्तर होगा ।
1. प्रश्न उत्तम है, कार्य पूर्ण होने की पूरी संभावना है।
2. आराध्य देव की पूजा करके कार्य शुरू करें, सफलता निश्चित मिलेगी।
3. इस कार्य का परिणाम गड़बड़ हो सकता है।
4. आपने कार्य के लिए जो रास्ता चुना है, उसे बदलकर नए तरीके से कार्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी।
5. कार्य में सफलता संभावित है। कार्य भगवान पर छोड़ दें।
6. और अधिक प्रयत्न करने की जरूरत है, सफलता निश्चित ही मिलेगी।
7. कार्य में कई परेशानियां आएंगी परंतु कार्य पूर्ण हो जाएगा।
8. कार्य कठिनाइयों से भरा है, सफलता की उम्मीद कम है।
9. इस कार्य में शत-प्रतिशत सफलता सफलता मिलेगी।

पैसा बरसता रहेगा तब तक...

शास्त्रों के अनुसार धन की देवी महालक्ष्मी की कृपा से धन की वर्षा तब तक होती है जब तक कोई व्यक्ति निम्न कार्यों से दूर रहता है।
- जब कोई व्यक्ति अकर्मण्य, नास्तिक, वर्णसंकर, कृतघ्न, दुराचारी, क्रूर, चोर तथा गुरुजनों के दोष देखने वाला हो जाता है, तब चाहे वह कितना ही धनी क्यों न हो, जल्दी ही निर्धन हो जाता है।
- जब कोई व्यक्ति मन में दूसरा भाव रखते हैं और ऊपर कुछ और ही दिखाते हैं। उन्हें लक्ष्मी की कृपा प्राप्त नहीं होती।
- जब कोई स्त्री अपने घर को साफ और व्यवस्थित नहीं रखती और दूसरों की बुराई आदि करने में लिप्त रहती है। उनके घर से भी लक्ष्मी चली जाती हैं।
- जो स्त्री पति के प्रतिकूल बोलती हैं और दूसरों के घरों में घूमती-फिरती हैं। उन स्त्रियों के घर से लक्ष्मी चली जाती हैं।
- जो व्यक्ति अधार्मिक कार्यों में फंस जाता है। उसे लक्ष्मी त्याग देती है।

महालक्ष्मी की कृपा के लिए यह उपाय करें-
- प्रतिदिन किसी भी शिवलिंग पर पूरी श्रद्धा से जल चढ़ाएं।
- प्रतिदिन शिवलिंग पर बिल्वपत्र चढ़ाएं।
- रोज रात के समय शिवजी के समक्ष दीपक जलाएं।
- अधार्मिक कार्यों से खूद को दूर रखें।
- पीपल पर जल चढ़ाएं और सात परिक्रमा प्रतिदिन करें।
- महालक्ष्मी पति श्री विष्णु का पूजन करें।